इदुल अमीन
वाराणसी. वाराणसी पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पचास हजार का इनामी बदमाश प्रमोद गौड़ पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। प्राप्त समाचार के अनुसार डीरेका रेलवे क्रॉसिंग के पास बदमाशों और पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में वाराणसी पुलिस के एक दरोगा प्रदीप यादव को भी गोली लगी है। एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बनारसी यादव फरार बताया जा रहा है।
मुठभेड़ में गिरफ्तारी से चंद घंटे पहले प्रमोद ने अपने साथी बनारसी यादव के साथ शिवपुर क्षेत्र में विजय पाल से बाइक लूटी और फायरिंग कर भाग निकला। शिवपुर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज की गई है। प्रमोद मंडुवाडीह क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था। बीते अक्तूबर में फूलपुर थाना के गजोखर बरजी मोड़ पर 10 हजार के इनामी बदमाश तेतारू राजभर उर्फ जैद कुमार उर्फ जयप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उस दौरान प्रमोद पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकला था।
क्राइम ब्रांच के अनुसार, 23 आपराधिक मामलों के आरोपी चौबेपुर के धौरहरा निवासी तेतारू के गिरोह का प्रमोद सरगना है। यह गिरोह जिले के साथ गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली सहित अन्य जनपदों के देहात क्षेत्रों के सराफा कारोबारियों को लूटने, भाड़े पर हत्या करने और अवैध असलहों की बिक्री के लिए कुख्यात है। तेतारू के साथ इस गिरोह का सदस्य संतोष राजभर जिला जेल में निरुद्ध है, जबकि 25 हजार का इनामी बनारसी यादव, विनोदी और राजेश यादव की पुलिस को तलाश है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…