Categories: Health

अब पैसो के आभाव में गरीबो का इलाज नही रुकेगा – धनंजय कन्नौजिया

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया) : क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहा कि अब गरीबों का पैसे के अभाव में इलाज कतई नहीं रुकेगा। सरकार के आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीबों को पांच लाख तक का हेल्थ इंश्योरेंस व निर्धारित अस्पताल में गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज होना है। वे मंगलवार को सीयर सीएचसी पर चयनित गरीबों के बीच आयुष्मान भारत योजना कार्ड वितरण के दौरान बोल रहे थे।

सीएमओ डा. एसपी राय की मौजूदगी में विधायक कन्नौजिया ने करीब 80 गरीब लाभार्थी के बीच आयुष्मान भारत योजना कार्ड का वितरण किया गया। सीएमओ डा. एसपी राय ने उक्त कार्ड के तहत जरुरतमंदों को पूरा स्वास्थ्य लाभ लेने की अपील की। कहा कि गंभीर बीमारियों में गरीबों को इस कार्ड से न सिर्फ फाइनेंसियल सपोर्ट मिलेगा, बल्कि समय पर लोगों का जीवन भी बच सकेगा। इस दौरान सीयर सीएचसी अधीक्षक डा. जीपी चौधरी, अमित जायसवाल, विपिन मिश्र, राममनोहर गांधी, डा. लालचंद्र शर्मा, रेणु महाजन, अमरनाथ ¨सह व नागा बाबा आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Recent Posts