Categories: Crime

सेवानिवृत्त चपरासी के साथ हुई ठगी

बापूनन्दन मिश्र

रतनपूरा (मऊ):विकास खंड रतनपुरा के खोइया नारा मुबारकपुर निवासी गुजेसर राजभर पुत्र स्व गुददी राजभर सेवानिवृत्त चपरासी है वे अपनी पेंशन लेने रतनपुरा स्थित यूनियन बैंक में गए थे जहां वह अपनी पेंशन लेकर जैसे ही निकले कुछ उचक्कों ने एक सुनहले रंग की गुल्ली वहीं फेंक दी और खोजने लगे गुजेसर राजभर की नजर उस गुल्ली पर पड़ी उसी समय उचक्के खोज रहे थे गुल्ली को और उठाकर गुजेसर राजभर ने उनको देने लगे

तभी उच्चक्को ने कहा मुझे 10000 रुपये की आवश्यकता यह गुल्ली सोने की है अगर कोई 10000 भी देगा तो मैं इसे दे दूंगा गुजेसर राजभर लालच में आकर 10000 देकर गुल्ली खरीद लिए और अपने घर चले गए जैसे ही उनकी बहु को दिखाया तो वह कहने लगी है की यह तो पीतल का है बस इतना सुनते ही गुजेसर राजभर के पैरो तले जमीन खिसक गई और वह अपना माथा पीटते हुए रोने लगा

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts