आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश विशेष अधीनस्थ शिक्षा सेवा के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कालेजों में प्रवक्ता पदों के अंग्रेजी, वाणिज्य, तर्कशास्त्र एवं शिक्षा शास्त्र का परिणाम शुक्रवार को देर शाम घोषित कर दिया है।
आयोग के उप सचिव ओम प्रकाश मिश्र की विज्ञप्ति के अनुसार विज्ञापन संख्या 6/2012-13 के प्रवक्ता अंग्रेजी के रिक्त चार पदों पर 22 नवम्बर 2018 को लिए गये साक्षात्कार में (तीन पद अनारक्षित एवं एक पद दृष्टिहीन दिव्यांग) प्रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश शाही व प्रदीप कुमार सफल घोषित हैं। इसी प्रकार प्रवक्ता वाणिज्य में 26 नवम्बर के साक्षात्कार में तीन पदों में दो अनारक्षित रूप नारायण उपाध्याय व सचिन गोयल हैं। प्रवक्ता तर्कशास्त्र में 26 नवम्बर को लिए गये साक्षात्कार में अजय कुमार व सुशील कुमार तथा प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र में 22 नवम्बर को लिए गये साक्षात्कार में आशीष गुप्ता को सफल घोषित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…