Categories: Allahabad

कानपुर के मृत मिले अधेड़ की हुई शिनाख्त

आफ़ताब फ़ारूक़ी

प्रयागराज। कानपुर के रहने वाले युवक की कर्नलगंज मोहल्ले में गुरूवार की रात संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को उसके भांजे ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर उसकी शिनाख्त की।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भांजे सचिन यादव ने अपने माामा राजेश यादव 58 पुत्र गोकुल यादव निवासी भज्जा का पुरवा थाना वैंहृट जनपद कानपुर नगर के रूप में शिनाख्त की। उसने बताया कि दो दिन पूर्व कटरा निवासी अपने माामा मुकेश यादव के यहां आये थे। गुरूवार की रात किसी काम से कर्नलगंज मोहल्ले गये थे। जहां संदिग्ध परिस्थति में उनकी मौत हो गयी। उसने यह भी बताया कि मृतक के एक पुत्र और पत्नी ममता देवी है।

aftab farooqui

Recent Posts