तारिक खान
प्रयागराज….समाजवादी पार्टी के यूथ विंग ने सुभाष चौराहे से गीरजाघर और पुनः सुभाष चौराहे तक जन आक्रोष पद यात्रा निकाल कर झूठी सरकार जवाब दो,नौजवानो को रोज़गार दो का नारा लगाते हुए प्रधानमंत्री गो बैक गो बैक कह कर विरोध प्रर्दशन किया।यूवाओं का नेत्रित्व छात्र सभा के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष आक़िब जावेद और उज्जवल रमण सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शिव यादव व तमाम नौजवानो ने संयुक्त रुप से करते हुए जनता मे पम्पलेट वितरित कर प्रधानमंत्री को झूठा साबित किया।प्रर्दशन के उपरान्त सुभाष चन्द्र बोस मूर्ति स्थल पर सभा करते हुए शिव यादव ने कहा की प्रधानमंत्री ने नौजवानो को रोज़गार देने की बात कही थी
लेकिन पाँच वर्ष का कार्यकाल समाप्ती पर है लेकिन रोज़गार के नाम पर नौजवानो को झुन झुना थमा दिया।आकिब जावेद ने कहा आज नौजवान भाजपा की केन्द्र सरकार के कारण हताश और निराश है।नौजवान रोज़गार न मिलने से परेशान हैं।यूवाओं ने शिक्षा ,रोज़गार,भ्रष्टाचार पे जवाब दो ,पाँच साल का हिसाब दो का नारा लगाते हुए प्रधानमंत्री के इलाहाबाद आगमन पर ज्ञापन देने की बात कही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…