प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही)स्थानीय जिला परिषद बालिका विद्यालय प्रोफेसर कॉलोनी ज्ञानपुर में शुक्रवार को आए दिन छात्राओं द्वारा की जा रही लेटलतीफी से परेशान प्रधानाचार्य ने मुख्य गेट में सुबह 8:50 बजे अंदर से गेट बंद कर ताला जड़ दिया । जिसके चलते काफी संख्या में छात्राएं विद्यालय परिसर में अंदर जाने से महरूम रही। और काफी समय तक बाहर सड़क पर ही इंतजार करती रही ।घटना की जानकारी पर पहुंचे अभिभावकों के अनुरोध पर चेतावनी देते हुए ताला खोल दिया गया ।
बालिका विद्यालय की प्रिंसिपल के अनुसार काफी दिनों से छात्राओं को समय से विद्यालय आने की हिदायत दी जा रही थी । लेकिन छात्राएं अक्सर लेट आती थी। जिससे कई घंटी छूट जाया करती थी । प्रधानाचार्य ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए शुक्रवार को देर होने पर विद्यालय परिसर के अंदर गेट बंद कर ताला लगवा दिया ,ताकि छात्राएं लेटलतीफी के बाद अंदर ना आ सके । काफी समय बाद प्रधानाचार्य ने छात्राओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि आइंदा समय से विद्यालय नहीं पहुंची तो अंदर प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…