तारिक़ खान
प्रयागराज में रिंग रोड, फाफामऊ गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल समेत स्वीकृत हो चुकी परियोजनाओं पर कुंभ मेला के बाद काम शुरू होगा। ये बातें रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, चाय के साथ कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश के साथ प्रयागराज के विकास का जो बीड़ा उठाया है, उस पर तेजी से काम हो रहा है। झलवा स्थित जीनियस इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद डिप्टी सीएम ने कहा कि कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए नए कार्य प्रारंभ नहीं किए जा रहे हैं। इस बार के मेले में दुनिया भारत की संस्कृति का दर्शन करेगी।
दुनिया में कुंभ की ब्रांडिंग
प्रधानमंत्री दुनिया में कुंभ की ब्रांडिंग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न दलों के बीच गठबंधन को लेकर चल रही उठापटक पर केशव ने कहा कि मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर बेमेल गठबंधन की तैयारी हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वïन किया कि कुंभ के साथ ही वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटें। बोले बूथों पर पूरा ध्यान देना होगा। बूथ जीतने वाले ही चुनाव जीतते हैं। फूलपुर लोकसभा प्रभारी विधायक संजय गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने कुंभ के लिए खजाना खोल दिया है। पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने प्रयागराज के कुंभ मेला और स्वच्छता पर गंभीरता से चिंतन किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…