तारिक़ खान
प्रयागराज, । इस बार कुंभ मेले आने वाले श्रद्धालुओं को अपने साथ पहचान पत्र भी रखना होगा। साधु-संतों के शिविरों समेत प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में रहने वाले श्रद्धालुओं और कल्पवासियों का पूरा रजिस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मेले में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से उन्हीं कल्पवासियों का राशन कार्ड बनेगा, जिनके पास फोटो और आइडी होगी। कुंभ मेले आने वाले हर श्रद्धालुओं की पहचान रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है। मेला सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सख्त है। इसलिए प्रशासन ने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य किया है।
राशन कार्ड भी नहीं बनेगा
वैसे यह कैसे होगा, यह बड़ा सवाल है, क्योंकि बड़ी संख्या में महिलाएं भी कल्पवास के लिए आती हैं। उनके पास पहचान पत्र जैसी कोई चीज नहीं होती। मेला प्रशासन ने कल्पवासियों के राशन कार्ड के लिए भी आइडी अनिवार्य की है। इसके लिए उन्हें दो फोटो भी देना होगा। जिन कल्पवासियों के पास यह नहीं होगा,उनका राशन कार्ड भी नहीं बन सकेगा। एडीएम (मेला) दिलीप त्रिगुनायत का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से आइडी अनिवार्य की गई है। साधु-संतों और प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में आने वाले कल्पवासियों का नाम, पता भी दर्ज हो, इसके लिए भी रजिस्टर तैयार करने के लिए कहा जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…