कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को शिवानंद महाविद्यालय इंदारा में ब्लाकस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लाकों से पहुंचे युवाओं ने देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर खुलकर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में सफल प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र के अर्जुन भारती ने युवाओं का उत्साह वर्धन किया।भाषण प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान अग्रहरि मौर्य, द्वितीय प्रियंका यादव और तृतीय स्थान प्रिया गुप्ता ने प्राप्त किया।
इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को बोलने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। निर्णायक मंडल में डीसीएसके पीजी कालेज के प्रोफेसर डा. जियाउल्लाह, शिवानंद महाविद्यालय के प्रचार्य डा. हृदयानंद यादव, डा. वृजनारायण यादव शामिल रहे। इस दौरान मुख्य रूप से विद्यालय के प्रबंधन रामानंद यादव, श्रवण मोर्य, अजय यादव, रामदरश यादव, प्रेमचंद यादव, शिवमूनी, छोटेलाल, कमलेश यादव, विनय यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…