कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 को एक बड़े मिशन के रूप में लिया है। बाइक पर कमल संदेश यात्रा के बाद भाजपा अब महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर पद यात्रा निकाल रही है। भारतीय जनता पार्टी के घोसी विधायक फागू चौहान ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा ने रविवार को कोपागंज ब्लाक के दो गाव इंदारा, कसारा में पद यात्रा निकाली गयी ।
भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा गांधी के 150वी जयंती के अवसर पर भाजपा के नेता घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क कर रहे है। और सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे है। पदयात्रा का मकसद पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और ग्रामीण क्षेत्रों में खास तौर पर पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाना है। कोपागंज ब्लाक मे तीन टोलियां बनाई गई हैं। हर टोली में 25-25 कार्यकर्ता हैं। यह कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश की सरकारों की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर भाजपा की नीति-रीति और सिद्धांतों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।इस अवसर पर टोली प्रभारी सुग्गन राजभर, मंडल अध्यक्ष दिवाकर मिश्र, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार पान्डेय, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नितेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता दिनबंन्धु राय, अनूप सिंह, जूगनू राय, धनंजय सिंह, रूदप्रताप सिंह, प्रधानपति इंदारा सुबाष यादव, पाचू यादव,गोबर्धन राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…