प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही)वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद रेलवे प्रखंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूर आनापुर के पास रेल पटरी चटक जाने की घटना से रेलपथ विभाग के कर्मचारी हलाकान हो गये।जानकारी पर रेलकर्मियों ने चटकी पटरी को आनन-फानन में दुरुस्त कर ट्रेनों को काशन पर30 कि०मी० की रफ्तार से चलाया।हालांकि इससे रेल पथ चालन पर खासा असर नहीं पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद-वाराणसी रेलमार्ग के ज्ञानपुर रोड रेलवे के पश्चिमी आउटर के पास रविवार की भोर डिस्प्ले बोर्ड पर स्टेशन इंचार्ज की नजर पड़ते ही उनके होश उड़ गये । डिस्प्ले बोर्ड पर लाल निशान मे गड़बड़ी होने की जानकारी पर ऊधना दानापुर एक्स प्रेस को जहा पश्चिमी आउटर के पास रोकना पड़ा । वही चौरी चौरा एक्सप्रेस को स्टेशन पर खड़ी रही | दोनो ट्रेन लगभग बीस तीस मिनट बिलम्ब से रवाना हुई | दोनों ट्रेन को काशन के सहारे पास कराया गया |
नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर रविवार को सुबह चौरी चौरा एक्सप्रेस आकर खड़ी हुई थी इस दौरान उधना दानापुर एक्सप्रेस के लिए लाइन क्लीयर करते समय संचालन वोर्ड पर रेल पटरी मे गड़बड़ी का संकेत मिला तो इलाहाबाद की ओर से आ रही उधना दानापुर एक्सप्रेस को पश्चिमी आउटर के पहले ही रोक दिया गया | ट्रैक की जाच कर दोनो ट्रेन को काशन के सहारे पास करा कर अधिकारी कर्मचारी गड़बड़ी ढूँढने मे लग गये | इसके चलते उधना दानापुर जहा बीस मिनट विलंब से रवाना हुई वही चौरी चौरा लगभग आधा घंटा विलंब से गयी | दोनों ट्रेन को कासन के सहारे पास कराने के बाद रेल पथ निरीक्षक सहायक कर्मचारियों के साथ ट्रैक का निरीक्षण कर गड़बड़ी ढूँढने मे लग गये | ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर की सतर्कता से हादसे की संभावना टल गयी | जाच के बाद संचालन बोर्ड मे गड़बड़ी मिला जिससे रेलवे ट्रैक पर लाल बत्ती जल रही थी |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…