प्रदीप दुबे विक्की
खमरिया(भदोही) जेरे एहतमाम जमीयतुल उलमा भदोही मुफ्ती सुहेल अख्तर कासमी की सदारत में गरीबों में कंबल तक्सीम करने का प्रोग्राम मुनाकिद किया गया। इस मौके पर मुफ्ती साहब ने फरमाया कि गरीबों की मदद करना बहुत बड़ा सवाब है। खासतौर से इस मौसम में जबकि कड़ाके की ठंड पड़ रही है । किसी गरीब मोहताज को चाय पिला देना ,गर्म कपड़े मुहैया करा देना ,कंबल साल ओढ़ा देना, बहुत ही नेकी का काम है । फरमाया कि मोहम्मद रसूलल्लाह सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम ने इसकी तालीम दी है । आप गरीबों से बहुत मोहब्बत करते थे और उनकी मदद भी करते थे।
प्रोग्राम में मेहमाने- खुसूशी जिलाधिकारी भदोही राजेंद्र प्रसाद, एडिशनल सेशन जज कानपुर राजबहादुर यादव ने भी प्रोग्राम में खिताब किया । इस मौके पर जिलाधिकारी ने जमीयत उलमा भदोही मुफ्ती सुहेल साहब और उनके साथियों को मुबारकबाद दिया ।कहा कि यह बहुत ही बड़ा पुण्य का काम है । प्रोग्राम में इलाके के सामाजिक व एजुकेटेड हजरात भी मौजूद रहे । ज्ञानपुर के सीनियर अधिवक्ता मजहर शकील ,समीउद्दीन एड०, और बार काउंसिल के मंत्री राजू राय, सुरेंद्र मिश्र भी मौजूद रहे । कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिल उठे और मुस्कुराते हुए अपने अपने घरों की तरफ कूच कर गए । इस मौके पर जमीयत उलमा के तमाम अरकांन हाजी बरकतुल्लाह ,हाजी अफसर ,अली जान ,हाजी फिरोज ,आफताब कुरेशी आदि मौजूद रहे ।प्रोग्राम निजामत मौलाना तौफीक कासमी ने की । आए हुए तमाम मेहमानों का शुक्रिया हाफिज इरफान ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…