प्रदीप दुबे विक्की
सुरियावां(भदोही)पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने चर्चित तस्कर सुरियावां थाने के हिस्ट्रीशीटर व दस हजार के इनामी महजूदा गांव निवासी राजेश सिंह को दस किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में बताया गया कि राजेश सिंह पर मादक पदार्थों व अवैध शराब की बिक्री सम्बंधित सुरियावां थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं । पिछले वर्ष गोपीगंज पुलिस ने चार क्विंटल गाजा पकड़ा था, इस प्रकरण में राजेश सिंह पर मुकदमा सँख्या 402/17 में आईपीसी 419, 420, 467, 468,471 के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था ।गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सुरियावां प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय व स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार मिश्र की टीम ने सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया ।गिरप्तारी करने वाली टीम में अनिल कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर शिवलाल यादव ,उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, कांस्टेबल राधेश्याम कुशवाहा आदि लोग शामिल रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…