प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। सुरियावां थाना अंतर्गत ग्राम विसापुर। साडा मैं मोबाइल फोन न मिलने पर पत्नी ने सल्फास खाकर जान दे दी।
.. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 24 दिसंबर को अपने मायका कादीपुर मडियाहू जौनपुर से ससुराल आई थी । कल सायंकाल मोबाइल को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। पत्नी जिद पर अड़ी थी कि मुझे नया मोबाइल ला कर दीजिए । पति ने मजबूरी बताई कहा कि बाद में खरीद देंगे,फिर भी पत्नी मोबाइल लेने के लिए जिद पर अड़ गई ।गुरुवार की रात सायं काल खाना बनाकर बच्चों को खिलाया पिलाया उसके बाद सोने चली गई रात्रि में जब उल्टी होने लगी तो परिवार के लोग घबरा गए तत्काल उसे सामुदायिक केंद्र जहां उन्हें भदोही रेफर कर दिया गया । निजी अस्पताल में 2:00 बजे रात में मृत्यु हो गई, विवाहिता किरण देवी उम्र 29 वर्ष पत्नी कमलेश कुमार गौतम का शव परिजन घर ले आए। उसके बाद सुरियावां थाने में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक किरण देवी को 2 पुत्र हैं जिनकी उम्र 6 वर्ष एवं डेढ़ वर्ष बताई जाती है। इस कदम से परिवार के लोग सकते में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…