अनीला आज़मी
मुंबई: बच्चन परिवार पर मुसीबते कम होने का नाम नही ले रही है। कानूनी तौर पर बच्चन परिवार पर आरोप लगने का क्रम जारी है और इस बार बच्चन परिवार की बहु ऐश्वर्या को कानूनी नोटिस भेजा गया है। दरअसल मामला पाकिस्तान की जेल में मारे गए भारतीय नागरिक सरबजीत से जुडा हुआ है। ऐश्वर्या राय सरबजीत की बहन दलबीर कौर का रोल निर्देशक उमंग कुमार की फ़िल्म में निभाने वाली हैं।
सरबजीत की खुद को असली बहन बताने वाली लुधियाना की बलजिंदर कौर ने ऐश्वर्या और निर्देशक उमंग दोनों को लीगल नोटिस भेजा है। बलजिंदर कौर का कहना है कि दलबीर कौर सरबजीत की सगी बहन नहीं हैं और इस मामले में एक केस भी अदालत में चल रहा है इसलिए जब तक कोर्ट में तस्वीर साफ़ नहीं हो जाती तब तक इस मुद्दे पर फ़िल्म नहीं बननी चाहिए।
वही दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करवाया गया है। मैगी के प्रचार को लेकर घिरने के बाद अब बिग बी अमिताभ बच्चन और उनके बेटे के खिलाफ़ ग़ाज़ियाबाद कोर्ट में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने राष्ट्रीय गौरव के अपमान का केस दर्ज कराया गया है। उक्त वाद गाज़ियाबाद के एनजीओ ‘मित्र’ से जुड़े चेतन धीमान ने ग़ाज़ियाबाद कोर्ट में दर्ज कराया है। जिसमे 15 फ़रवरी 2015 को हुए वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान और भारत की जीत के बाद अमिताभ और अभिषेक पर तिरंगा झंडा बदन पर बांधकर जश्न मनाने का आरोप है। शिकायतकर्ता चेतन धीमान के वकील संजीव शर्मा ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए बताया कि इस मामले में अब 13 जुलाई को सुनवाई होगी जिस दिन शिकायतकर्ता को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…