आदिल अहमद
नई दिल्ली: आपने लाइव टीवी डिबेट शो तो बहुत देखे होंगे। जहा शब्दों के तीर एक नेता दुसरे नेता के ऊपर फेकता रहता है। मगर शब्दों के बहस के दौरान हाथ पैर से बहस होते हुवे बहुत कम देखा होगा। इस बार कुछ ऐसा ही हुआ जब एक टीवी के डिबेट शो के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता और बीजेपी प्रवक्ता आपस में भिड़ गए।बात केवल शब्दों से नही हाथ पैर से होने की नौबत आ गई। चैनल के प्रोग्राम शूट कर रहे टीम को खासी मशक्कत करके दोनों को अलग अलग करना पड़ा।
घटना नोएडा के सेक्टर 16-A में एक टीवी चैनल के लाइव शो के दौरान हुई। शो के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया को धक्का दे दिया। बाद में भदौरिया को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसएसपी अजय पाल शर्मा ने बताया नोएडा के सेक्टर 16-A स्थित एक टीवी चैनल में लाइव डिबेट शो के दौरान आपस में भिड़ गए। उन्होंने बताया कि गौरव भाटिया की शिकायत पर पुलिस ने भदौरिया को हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रवक्ता ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया को हिरासत में लिया गया और टीवी चैनल से घटना के वीडियो क्लिप की मांग की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…