Categories: BalliaCrimeUP

सरकारी धन की लूट खसोट करने के आरोपी प्रधान पर मुकदमा हुआ दर्ज

उमेश गुप्ता

बलिया :बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा चंदाडीह में ग्राम प्रधान व् सचिंव की मिली भगत से सरकारी धन की लूट खसोट करने को लेकर उक्त गांव निवासी सुशील कुमार मिश्र पुत्र स्व0 अयोध्या मिश्र द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र पर शुक्रवार की सायं जाँच करने पहुंची जाँच टीम के सामने शिकायतकर्ता को प्रधान व् उनके भतीजे द्वारा मारपीट दिया गया। जिसके चलते जाँच टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

पीड़ित द्वारा उभांव थाने में दिए गए तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को प्रधान और उनके भतीजे और एक अन्य के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया है। सुशील मिश्र द्वारा उभांव थाने में दिए गए तहरीर में उल्लेख किया गया है कि शुक्रवार की सायं 4 बजे बलिया से पहुंची जांच टीम द्वारा रास्ते के मिटटी कार्य का निरीक्षण किया जा रहा था। इसी बीच ग्राम प्रधान केशव वर्मा ने पीछे से गाली देते हुए मारने पीटने लगा और उनके भतीजे व एक अन्य व्यक्ति मारने लगे इसके बाद प्रधान केशव वर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर के बट से सिर में मार दिया। पीड़ित सुशील मिश्र के तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान केशव प्रसाद वर्मा, भतीजे अरुण वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा व जवाहर गुप्ता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर इस घटना की छानबीन शुरू कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts