प्रदीप दुबे विक्की
सुरियांवा (भदोही) स्थानीय थाना अंतर्गत महजूदा बाजार के निकट गांव के खेत में उस समय हड़कंप मच गया जब कुत्तों का झुंड एक नवजात को नोचता हुआ नजर आया। जिसके बाद लोगों ने बमुश्किल नवजात को कुत्तों के झुंड से छुड़ाया। कुत्ते नवजात का कुछ हिस्सा खा चुके थे। आनन-फानन में लोगों ने इसकी जानकारी डायल हंड्रेड पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह देखा कि एक खेत के पास कुत्तों का झुंड एक नवजात शिशु को नोचने में जुटा था। लोगों ने नवजात शिशु को बचाने के लिए कुत्तों के झुंड को किसी तरह से वहां से भगाया और तुरंत डायल हंड्रेड पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…