उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। पीडब्ल्यूडी के जेई एस बी सिंह की जांच में सीयर-पशुहारी मार्ग पर ग्राम पंचायत सिसैण्डकला में 250 मीटर पूर्ण निर्माण व नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति मोड़ से पशुहारी मार्ग पर 110 मीटर लम्बा हो रहे सीसी सड़क निर्माण में जांच कर मानक की गुणवत्ता ना पाकर काफी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हेतु लिखा जाएगा और मानक के अनुसार ही दोबारा इस सीसी सड़क की त्रुटि दूर कराई जाएगी।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत समसुद्दीन पुर के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार यादव ने नगर के कृषि उत्पादन मंडी समिति मोड़ के पास पशुहारी रोड पर लगभग 110 मीटर सीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था जिसे गुणवत्ता की कमी देखते हुए उन्होंने तत्काल तत्काल काम रोक कर उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसकी जांच में जेई सिंह यहां रविवार को मौके पर पहुंचे जांच में शिकायत को सही पाया। जेई ने कहा कि मैं दुर्घटना में चोटिल हो गया था जिसके कारण निरीक्षण नहीं कर पाया था मौके पर जांच में काफी कमी है। जिसकी रिपोर्ट विभागीय स्तर पर भेजी जाएगी। इस प्रकरण को लेकर विभिन्न गांवों के ग्रामीण ग्राम प्रधान काफी संख्या में इस प्रकरण के खिलाफ आवाज बुलंद किये थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…