उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेचे जाने पर चार उर्वरक की दुकानों को निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल ने चौकिया मोड़ पर स्थित चार उर्वरक की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया तो कई सारी कमियां मिल गई। मैसर्स शुभम खाद भंडार, कृषि सेवा केंद्र, आशुतोष खाद भंडार केंद्र व दित्या खाद भंडार पर कृषि अधिकारी ने जांच की। इस दौरान स्टॉक एवं मूल्य अंकित नहीं हुआ मिला जो कि प्रथम दृष्टया कालाबाजारी को दर्शाता है।
वहां मौजूद स्थानीय लोगों से भी बातचीत करने पर पता चला कि विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर यूरिया उर्वरक बिक्री की जाती है और इतना मूल्य नहीं देने पर खाद नहीं देने की चेतावनी दी जाती है। स्थानीय लोगों ने इसकी लिखित शिकायत भी दी। इस पर कृषि अधिकारी ने चारों विक्रय केंद्रों के विक्रय प्राधिकार पत्र को निलंबित कर दिया। आशुतोष खाद भंडार पर पीओएस मशीन का संचालन नहीं होने के साथ घोर कालाबाजारी की आशंका पर सील भी कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…