उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। स्थानीय तहसील अधिवक्ता एसोसियेशन की गुरुवार को लगभग 5 घंटे तक हुयी आपात बैठक में उनके एसडीएम के स्थानान्तरण होने तक न्यायालय व चेम्बर का बहिष्कार करने का सर्व सम्मत से तीन सूत्रीय प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील के उप जिलाधिकारी की ओर से अधिवक्ताओं के साथ अधिवक्ता विरोधी रवैया अपनाया जा रहा है। उन्हें सम्मान तक नही दिया जाता बल्कि अधिवक्ता को बैठे कुर्सी से उठा कर अपमानित तक किया जाता है। आरोप है कि तहसील का मुख्य द्वार का फाटक बन्द करा दिया जाता है जिससे अधिवक्ताओं सहित वादकारियों को परेशानियां हो रही है।
इस बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता, अमरजीत सिंह, लक्ष्मण पाण्डेय, मदन शर्मा, अमीन अंसारी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, शमीम खां, मु परवेज, दिनेश राजभर, शैलेन्द्र, आशुतोश कुमार यादव, लाल सिंह चैहान, देवानन्द चैहान आदि मौजूद रहे। एसोसियेशन के अध्यक्ष ज्ञानचन्द्र प्रजापति ने अध्यक्षता व संचालन मंत्री राशिद कमाल पाशा ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…