रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी खुर्द स्थित आदित्य गेहूँ क्रय केन्द्र द्वारा लगभग दस माह पूर्व स्थानीय किसानों से गेहूँ क्रय करने के बाद मात्र सादे कागज पर बिल बनाकर देने के बाद आज तक गेहूँ का क्रय मूल्य का भुगतान न होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है इस सम्बंध में किसानों ने सक्षम अधिकारियों को केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाई हेतु नामजद तहरीर देते हुए रसीद की प्रति भी सौंपा है। इस सबंध में सक्षम अधिकारियों ने सम्बन्धित अधिकारी को यथाशीघ्र कार्यवाई करते हुए बकाये बिल का भुगतान करने का निर्देश दिया है।
घोसी तहसील क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग निवासी एवं किसान अमीर सिंह पुत्र रामनैन सिंह ने सक्षम अधिकारियों को लिखित तहरीर सौंप कर आरोप लगाया है कि पकड़ी खुर्द स्थित आदित्य गेहूँ क्रय केन्द्र के प्रभारी ने मई माह में मेरा 38कुन्तल गेहूँ का दस हजार रुपये , देवेश राय पुत्र राजदेव राय का सत्रह हजार रुपये , पतिराम यादव का बारह हजार रुपये , नागेन्द्र सिंह का दस हजार रुपये , जगरन्नाथ सिंह का तेरह हजार रुपये , सुबाष सिंह का दस हजार रुपये , रामनमूना का तेरह हजार रुपये बकाया है। जिसको लेकर आये दिन बकायेदार अपने बाकी पैसे के लिए केन्द्र प्रभारी का चक्कर लगाते लगाते थक गये मगर केन्द्र प्रभारी ने न तो पैसा ही दिया और नहीं गेहूँ ही वापस किया।
इसके बाद किसानों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी गुहार लगाया परन्तु वहां भी निराशा ही हाथ लगी। अंत में किसानों ने सक्षम अधिकारियों को लिखित तहरीर सौपकर केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई करते हुए बकाये पैसे की भुगतान का मांग किया है। जिस पर सक्षम अधिकारियों ने केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध कार्यवाई करते हुए यथाशीघ्र बकायेदारों के पैसे का भुगतान करने का निर्देश दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…