प्रदीप दुबे विक्की
सुरियांवा(भदोही) थाना अंतर्गत महजूदा गांव में आबादी की जमीन पर रास्ते को लेकर दो पक्षो में कई दिनों से तनाव चल रहा है । एक पक्ष द्वारा कराये जा रहे बाउंड्री निर्माण कार्य को तहसीलदार एवं क्षेत्राधिकारी ने पहुंचकर रोकवा दिया। साथ ही दोनों पक्षो को कार्यालय में तलब किया है।
बताया जाता है कि अखिलेश श्रीवास्तव एवं ज्ञानेश श्रीवास्तव, त्रिभुवन दुबे एवं गिरिजा दुबे के बीच रास्ते को लेकर विवाद और उसमें बाउंड्री का निर्माण के चलते दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था, जिसकी शिकायत तहसील एवं भदोही पुलिस से की गयी थी। रविवार को तहसीलदार रामजी एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रकाश पांडेय ,प्रभारी निरीक्षक सुरियावां मनोज कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह, राजस्व निरीक्षक सिद्धनाथ, लेखपाल शैलेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
एक पक्ष के मौके पर अनुपस्थित होने की वजह से कोई निर्णय नही निकल पाया । रास्ते के जमीनी विवाद में एक पक्ष की शिकायत पर प्रधान के भाई मजनू यादव की संदिग्ध भूमिका होने की वजह से राजस्व अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाकर मौके से डॉट कर भगा दिया। विवाद के समाधान के लिए दोनों पक्ष के लोगो को कार्यालय में सोमवार को तलब किया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…