प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज नगर स्थित दीन दुखी सेवा आश्रम मे रविवार को उप जिला अधिकारी ज्ञानपुर अमृता सिंह ने गरीब व असहाय बुजुर्ग पुरुष और महिलाओं को कंबल देकर कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत देने का काम किया। इस मौके पर आश्रम में चल रहे यञ मे आहुति दी।
पूर्व की भाति इस बार भी संस्था द्वारा कंबल और रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा पहले से चिन्हित तीन सौ असहाय वृद्ध जन को राहत प्रदान करते हुए उन्हें कंबल व रजाई दिया गया। उप जिलाधिकारी अमृता सिंह ने कहा कि असहाय बुजुर्गो की सेवा करना पुनित काम है। ऐसे पुनित कार्य मे लोगो से आगे आने का आह्वान किया। बाबा बड़े शिव धाम के समीप स्थित दीन दुखी सेवा आश्रम में पंडित रामफेर शास्त्री द्वारा किए जा रहे यज्ञ में आहुति दी। इस मौके पर प्रणवानंद मुनि, डॉ एके तिवारी, कस्तूरबा देवी केसरवानी, गंगा केसरवानी, पूनम केसरवानी, बिहारी लाल केसरवानी, विनीता केसरवानी, मनीष चौरसिया, बोतल यादव, सुनीता पाठक, सुशील बिंद आदि लोग मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…