प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। ई रिक्शा चालको ने रविवार को हड़ताल कर दंबगो के विरुद्ध नारेबाजी कर पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई। चालको का कहना था कि आटो चालक गोलबंदी कर ई रिक्शा चालको को चौराहों पर सवारी ढोने पर मारपीट रहे है। पहिया पंचर कर दे रहे है।जिससे चालक हाथ पर हाथ धरे बैठे है खाने के लाले पड़ते जा रहे है।सुबह 8 बजे ही नगर के सभी 250 ई रिक्शा चालक पीरखानपुर फकीर सेठ आहाता में एकत्र हुए। और बैठक कर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करने की रणनीति बनाई।
चालको ने पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल को भी समस्या से अवगत कराया।सूचना पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष ने चालको की समस्या सुनी व तत्काल कोतवाली पुलिस को बुलाकर दंबगो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही को कहा साथ है ई रिक्शा चालको को भरोसा दिया कि पांच किलो के दायरे में सवारी ढोईए कोई दबंग परेशान करेंगा तो उसकी जगह जेल में होगी।तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। इस दौरान चालको ने अशोक जायसवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाएं।
इस अवसर पर विनीत बरनवाल, इरशाद अंसारी, मुगीश कलाम, अरविंद मौर्य, राहुल कश्यप, प्रभु सेठ, के अलावा ई रिक्शा चालक में रियाज अहमद, फारुख अहमद, आजाद अहमद, गुड्डू, आजम, प्रभु, अशलम छेदी, सद्दाम, लक्ष्मण, अश्वनी पाण्डेय, रिजवान खान, मुस्तफा खां, सुल्तान, आसिफ खां, दिलीप कुमार उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…