प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबा के समीप रविवार को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर एक कार राजमार्ग के किनारे नाले में जा पलट गई। इस घटना में एक ही परिवार के लोगों को जहां मामूली चोटे आई हैं, वहीं एक की हालत गंभीर बताई गई है। सभी का इलाज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र गोपीगंज में कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह करीब 8:00 बजे कार संख्या यूपी 65 जी०टी० 2084 परिजनों समेत वाराणसी से प्रयागराज कुंभ मेले को जा रही थी। छतमी के पास एक ढ़ाबे के निकट आगे जा रहे वाहन से ओवरटेक करते समय कार असंतुलित होकर राजमार्ग के किनारे नाली में जाकर पलट गई जोरदार आवाज के चलते बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इस दौरान सभी घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया घटना में बी पी कृष्णा को गंभीर चोटे आई हैं ,वहीं अन्य परिजन मामूली रूप से घायल बताए गए । सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…