प्रदीप दुबे “विक्की”
गोपीगंज(भदोही) राष्ट्रीय राजमार्ग गोपीगंज स्थित झिरिया पुल के समीप गुरुवार की भोर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर कुछ दूर घिसटती चली गई। जिससे उसपर सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत चिंताजनक होने पर अन्यत्र रेफर किया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के सरांय मोहाल निवासी राशिद 18 वर्ष शाहिद 20 वर्ष व थाने के पीछे के निवासी 20 वर्षीय चांद कहीं से गोपीगंज की ओर आ रहे थे ।अचानक झिरिया पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी । तेज आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने 20 वर्षीय चांद की हालत गंभीर होने पर अन्यत्र रेफर कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…