प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) स्थानीय थानाक्षेत्र के धानापुर उत्तरी स्थित धारा विशम्भरपट्टी नामक गांव में एक अत्यन्त गरीब के घर मे लगी आग से गृहस्थी सहित सबकुछ जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा विशम्भरपट्टी निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन बीते कई वर्षों से अखबार बेचकर अपना व परिजनों की आजीविका चलाता है।अखबार बेचने के बाद वह परिजनों सहित दूसरे कमरे मे खाना खा ही रहा था कि घर मे धुआ उठता देख हड़बड़ाकर दौड़ा,तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी।जिसमें गृहस्थी समेत सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।घर के लोगों के पास पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा।शोरगुल सुनकर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सामूहिक प्रयास से आग तो बुझा दी गई, लेकिन गृहस्थी व खाद्यान्न नहीं बचाया जा सका।अनुमान लगाया है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है।जिससे गरीब का सबकुछ बर्बाद हो गया है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समाचार-पत्र विक्रेता को आर्थिक मदद की गुहार लगायी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…