अनिल कुमार
पटना. अपराधियों ने लगता है कि व्यवसायियों को बिहार से भगाने को ठान लिया है। इस समय बिहार में व्यवसायी वर्ग अपराधियों के निशाने पर हैं। कुछ ही दिनों पहले पटना के दवा व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या इसी वैशाली जिले में अपराधियों ने गोली मार कर दी थी।
मंगलवार की रात 11बजे अपराधियों ने पटना के ट्रांसपोर्टर दीनानाथ राय की गोली मार कर हत्या कर दी। 35 वर्षीय दीनानाथ राय रोजाना पटना से गोरौल थाना क्षेत्र के सोंधो रत्ती गांव स्थित अपने कार्यालय जाते थे। प्रतिदिन के भांति ट्रांसपोर्टर दीनानाथ राय अपने गांव स्थित कार्यालय से पटना लौट रहे थे। पहले से घात लगाए अपराधियों ने रामाशीष चौक के पास दीनानाथ राय को दो गोलियां मार दी। गोली मारने के बाद शव को सदर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस के निकट फेंक दिया। घटना स्थल से पुलिस ने बाइक और हेलमेट बरामद की है।
मृत ट्रांसपोर्टर दीनानाथ राय का एक कार्यालय पटना के जीरो माइल स्थित रामजी ट्रांसपोर्ट के नाम से है। मृतक दीनानाथ राय रामजी राय के पुत्र थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…