गौरव जैन
रामपुर. मुकदमो से डरने वाले नही है कांग्रेस नेता : फैसल लालाधारा 144 के उल्लंघन में कांग्रेस के जिला महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सचिन त्रिवेदी पुलिस की जांच में फस गए है । पुलिस ने उनके खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। सचिन त्रिवेदी ने आगापुर रोड निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन किया था और हस्ताक्षर अभियान चलाया था और बाद में जुलूस निकाला था। जुलूस आगापुर रोड से राम रहीम पुल से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा था। ज्ञापन सौपने को लेकर अधिकारियों से नोंक झोक भी हुई थी इस पर डीएम ने पुलिस को कार्येवाही का निर्देश दिया था जिसमे सचिन त्रिवेदी को नामजद किया गया था।
पुलिस द्वारा सचिन त्रिवेदी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के मामले में कांग्रेस नेता फैसल लाला ने कहा कि कांग्रेसी नेता इन मुकदमो से तथा जेल जाने से डरते नही है रामपुर जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही का खंडन किया और कहा कि 2019 में कांग्रेस की सरकार बनेगी जिस तरह तीन राज्यों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन कर सरकार बनाई है उसी तरह अब 2019 में राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी एक बार फिर देश में न सिर्फ अमन चैन होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ और रोज़गार के नए साधन होंगे, मंहंगाई को पहले की तरह काबू में किया जाएगा, बदलते महौल में सभी वर्ग के नौजवानों को आगे बढ़कर कांग्रेस का साथ देना चाहिए ताकि 2019 में देश में मज़बूत लोकतांत्रिक सरकार बने।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…