हरिशंकर सोनी
सुल्तानपुर कादीपुर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चुनावी सभा के दौरान जबसे हनुमान को दलित बताया गया है, तब से दलित समाज प्रमुख हनुमान मंदिरों पर कब्जा करने की होड़ मचा रखी है। दलितों के द्वारा हनुमान मंदिरों पर कब्जे की खबरें लगातार आ रही हैं। सुल्तानपुर जिले में लगे पोस्टरों से हड़कंप मचा हुआ है। दीवारों पर चस्पा इन पोस्टों में साफ लिखा है कि दलित समाज जिले के पौराणिक स्थल महावीरन बिजेथुआ धाम में 11 दिसंबर को अपने कब्जे में लेगा।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर डीपी शुक्ला ने बताया है कि प्रशासन सतर्क है और इस प्रकार की गतिविधि करने वाले किसी भी व्यक्ति को मंदिर परिसर के पास फटकने नहीं दिया जाएगा। मामले में ईओ कादीपुर डीपी शुक्ला ने कहा कि पोस्टर लगाने की बात संज्ञान में आई है जांच कराई जा रही है। प्रशासन सतर्क है पुलिस को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। तनाव जैसी स्थिति नहीं है। वहीं पर बिजेथुवा मंदिर के पुजारी के द्वारा अज्ञात के खिलाफ कादीपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…