कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) मानव अधिकार दिवस पर कोपागंज ब्लाक के इंदारा में कार्यक्रम हुए और लोगोें को मानवाधिकारों की जानकारी दी गई और इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।
कोपागंज ब्लाक के एस.एम. पब्लिक स्कूल इंदारा मुहम्मदपुर में राष्ट्रीय मनावाधिकार संघ के तत्वावधान में विद्यालय में मानव अधिकार दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारतीय मानवाधिकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर पाण्डेय ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एचएन सिंह ने कहा कि हम सभी सामान हैं। जब तक प्रत्येक व्यक्ति अपने अधिकारों को नही जानेगा, तब तक अधिकारों का सही प्रयोग असंभव है।
मंण्डल मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप यादव, जिला सचिव सदानंद गौड़ ने मानव अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी आलोक सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल सिंह, अभिषेक सिंह, जितेंद्र यादव, राणा प्रताप यादव, वकील अहमद, जावेद अंसारी, चंन्दभान राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…