रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल की नेटवर्क सेवा बदहाल होने से लोगों की आर्थिक लेन देन व बातचीत करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर व्यापारियों सहित आमजन मानस में रोष व्याप्त है। इस सम्बंध में लोगों ने केन्द्रीय संचार मंत्री से मांग किया है कि यदि जल्द से जल्द बदहाल नेटवर्क का सुधार नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगें।
भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल सेवा की नेटवर्क सेवा पिछले कई दिनों से बदहाल है। कभी कभी तो सुबह से लेकर शाम तक एवं शाम से दो दो दिन तक लगातार नेटवर्क गायब रह रहा है। कभी कभार दो चार मिनट के लिए नेटवर्क आ भी जा रहा है तो फोन करने पर आवाज नहीं आ रही है और पैसे कट जा रहें हैं। जिसके चलते व्यापारियों को आर्थिक लेन देन में काफी परेशानी हो रही हैं तो वही आम जन मानस को अपने आवश्यक कार्य हेतु लोगों से बातचीत नहीं हो पा रही हैं। जिसके परिप्रेक्ष्य में बीएसएनएल का अर्थ भाई साहब नहीं लगेगा को चरितार्थ कर रही है। उधर नेटवर्क न होने के कारण बैंक के कार्य भी प्रभावित हो रही है । जिसका खमियाजा आमजनता को पैसे के लेनदेन में उठाना पड़ रहा है।
इस सम्बंध में घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय , खुर्शीद खान , गोपाल साहनी , जियाउद्दीन खान सहित अन्य लोगों ने केन्द्रीय संचार मंत्री से मांग किया है कि दस दिन के अंदर नेटवर्क एवं डाटा सरवर सेवा सही नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। जिसके लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होगें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…