Categories: Crime

ब्राउन शुगर सहित नेपाली नागरिक गिरफ्तार

फारुख हुसैन

गौरीफंटा। स्थानीय पुलिस ने गस्त के दौरान एक नेपाली नागरिक से लगभग साढे10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस के नेतृत्व में नेपाल सीमा के निकट डिगनिया तिराहे पर 30 दिसंबर को चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में नेपाली नागरिक झलारी निवासी ग्राम कंचनपुर नेपाल की तलाशी ली गई तो उसके पास 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई । कोतवाल उमेश्वर प्रसाद हेड कांस्टेबल राम किशोर सिंह सिपाही हरिश्चंद्र यादव आदि ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। मुकदमा संख्या 44 /18 पर धारा 88 ,18 ,21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत उसे जेल भेज दिया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts