फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी)गौरीफंटा। भारत की नई करेंसी नेपाल में गैरकानूनी घोषित कर दी गई है। आज (शुक्रवार) से नेपाल में दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नए नोटों को बैन कर दिया गया है। इन्हें लेकर नेपाल जाना, अपने पास रखना और इन नोटों के बदले सामान देना अब गैरकानूनी होगा।
नेपाल के संचार और सूचना प्रविधि मंत्री गोकुल प्रसाद बास्कोटा ने गुरुवार देर रात इसकी पुष्टि की है। मंत्री बास्कोटा ने गुरुवार रात बातचीत में कहा कि नेपाल में आर्थिक अपराध और हवाला कारोबार पर रोक लगाने के लिए इसकी पहल की गई है। शुक्रवार से दो सौ, पांच सौ और दो हजार रुपये के भारतीय नोट नेपाल में गैरकानूनी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव नेपाल के पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा, लेकिन देशहित में यह फैसला जरूरी था।
नेपाल सरकार ने अभी तक भारत में नोटबंदी के बाद जारी हुई नई करेंसी को मान्यता तो नहीं दी थी पर उसे गैरकानूनी भी नहीं घोषित किया था। लेकिन नेपाल सरकार ने नई भारतीय करेंसी को गैरकानूनी घोषित करते हुए इनका प्रचलन पूरी तरह बंद कराने का फैसला किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…