रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर मधुवन रोड पर मंगलवार /बुधवार की रात्रि में अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का सामान जल का नष्ट हो गया। आग को बुझाने में फायर विभाग के अधिकारियों ने काफी प्रयास किया तब जाकर आग पर काबू पाया गया। जब तक फायर विभाग ने आग पर नियंत्रण पाया तब तक सारा सामान जल कर नष्ट हो गया।
घोसी नगर से सटे शोधनपुर निवासी अनिल जायसवाल पुत्र बेचन जायसवाल का मधुबन रोड पर रेलवे लाइन के पास गुमटी में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। जिसको प्रति दिन के भांति दुकान बंद करके मंगलवार की शाम को घर सोने चलें गये । रात्रि के ढाई बजे रात में दुकान से धुंआ निकलता दिखायी दिया तो किसी ने इसकी सूचना अनिल को दिया। अनिल जायसवाल जैसे ही दुकान पर पहुचे तो स्थिति को देखते ही अपना आपा खो दिया। क्योंकि लगभग सात लाख रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया।
इसकी सूचना पर फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने में काफी सहयोग किया। फिर भी सारा सामान जल कर नष्ट हो गया। वही डाक्टर प्रभुनाथ रोड निवासी सुबाष मद्देशिया पुत्र शिवशंकर की चाय की गुमटी एवं मदापुर शम्सपुर निवासी पंकज चौरसिया पुत्र बेचन चौरसिया की पान की भी दुकान जल कर नष्ट हो गया। इन तीनों ही दुकानदारों की दुकानों का सामान जलने से लगभग दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…