फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. कहने को सांसद से उसके क्षेत्र में चल रही योजनाओं की जमीनी गुणवत्ता की परख कर केंद्र को जानकारी देने के लिए अधिकृत किया गया है। लेकिन क्या इलाके के सांसद लोगों से फीडबैक लेते है। लोकसभा धौरहरा में विकास का दावे करने वाली सांसद रेखा वर्मा को अपने पास के गाँव के हाल की जानकारी नही है। तो दूर के गाँव की हालत क्या होगी। गावो में खम्भे लगे है। घरो मॆ मीटर भी लग गये है। मानो ऐसा लग रहा है कि शाम को गाँव जगमग हो जायेगा। लेकिन ऐसा है नही, शाम होते ही गाँव के लोग जहाँ अँधेरे मॆ खाना खा लेते है। वही जल्दी ही अपने बिस्तर पर दुबक जाते है।
लखीमपुर खीरी के लोकसभा धौरहरा तहसील मोहम्मदी इलाके के गाँव दोहक के मजरा सुकरूदिनपुर मॆ जहाँ आजादी के बाद अब तक ग्रामीणों ने बिजली उनके घर तक नही पहुच पाई है। तो खम्भे और मीटर लगा दिए गए है। लेकिन उन्हें चार्ज नही किया गया है। वही गाँव वालो की माने तो कई बार अधिकारियों से कहा गया साथ ही भाजपा की सांसद रेखा वर्मा से बताया गया। लेकिन किसी ने इस गाँव पर नज़र तक नही डाली , अब आने वाला समय ही गाँव को इस परेशानी से शायाद आजादी दिला सके।
वही गांव के ग्रामीणों ने बताया कि 2 महीने पहले बिजली विभाग के द्वारा मीटर लगाये गये लेकिन हमारे घरों में बिजली अभी तक नहीं पहुंची है। और 2 महीने से बिजली का बिल हम गांव वालो के पास पहुंच रहा। वहीं सौभाग्य योजना के जिले के नोडल हेड बीजेपी सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि हमको इस गांव की कोई जानकारी ही नहीं है। अगर कोई शिकायत लेकर आएगा तो हम उसकी शिकायत के बारे में देखेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…