Categories: CrimeKanpur

खेत पर बहु से मिलने आये उसके प्रेमी को ससुर ने पकड़ा रंगे हाथो, फिर काट दिया बहु के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

आदिल अहमद/मोहम्मद कुमैल

कानपुर. बहु के साथ दुसरे युवक का चल रहा प्रेम प्रसंग आखिर उस युवक के लिए ही खतरा बन गया और ससुर तथा उसके भाई ने बहू से खेत में मिलने आए उसके प्रेमी को पहले तो जमकर पीटा फिर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट कर शरीर से अलग कर दिया। लहुलुहान हालत में जैसे-तैसे घर पहुंचे युवक ने आप बीती परिजनों को बताई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना कानपुर ककवन थाना क्षेत्र की है, जहा के थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने पुत्र, बहू राधा, भाई आदि के साथ रहते हैं। बेटे की शादी एक वर्ष पहले हुई थी, शादी के बाद से बेटा दिल्ली में एक निजी फैक्ट्री में कर्मी है और होली-दिवाली ही गांव आता है। पूछताछ में बहू का गांव के ही 20 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र उमेश से अवैध संबंध होने की बात कई ग्रामीणों और आरोपी सुसर ने कही है।

महिला के ससुर ने कई बार बहू और अरुण को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने एक न सुनी। अरुण के आए दिन उससे मिलने से आजिज होकर उसने अपने भाई संग प्लान बनाकर बुधवार देर रात करीब नौ बजे बहु के बुलाने पर खेत में आये अरुण को बहु के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। और अरुण को बुरी तरह पीटकर उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट कर अलग कर डाला। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अरुण को उन्होंने समझाने की कोशिश किया था और लोकलाज के बारे में बताया था मगर अरुण ने कहा कि कुछ नही उखाड़ सकते हो.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts