खेत पर बहु से मिलने आये उसके प्रेमी को ससुर ने पकड़ा रंगे हाथो, फिर काट दिया बहु के प्रेमी का प्राइवेट पार्ट

आदिल अहमद/मोहम्मद कुमैल
कानपुर. बहु के साथ दुसरे युवक का चल रहा प्रेम प्रसंग आखिर उस युवक के लिए ही खतरा बन गया और ससुर तथा उसके भाई ने बहू से खेत में मिलने आए उसके प्रेमी को पहले तो जमकर पीटा फिर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट कर शरीर से अलग कर दिया। लहुलुहान हालत में जैसे-तैसे घर पहुंचे युवक ने आप बीती परिजनों को बताई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला के ससुर ने कई बार बहू और अरुण को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसने एक न सुनी। अरुण के आए दिन उससे मिलने से आजिज होकर उसने अपने भाई संग प्लान बनाकर बुधवार देर रात करीब नौ बजे बहु के बुलाने पर खेत में आये अरुण को बहु के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। और अरुण को बुरी तरह पीटकर उसका प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट कर अलग कर डाला। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अरुण को उन्होंने समझाने की कोशिश किया था और लोकलाज के बारे में बताया था मगर अरुण ने कहा कि कुछ नही उखाड़ सकते हो.











