तबजील अहमद
कौशाम्बी. जनपद कौशांबी के नगर पालिका परिषद भरवारी एयरटेल की समस्या से जूझ रहे लोगों को राहत। तकरीबन 2 महीने से कॉल ड्रॉप नेटवर्क खराब होने की वजह से भरवारी वासियों को समस्या से जूझना पड़ रहा था। आज दिनांक 20-12-2018 को तमज़ीद अहमद में जब एयरटेल कस्टमर केयर अधिकारी को सूचित किया तो इलाहाबाद से भरवारी आए एयरटेल के डीडी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि भरवारी में तीन टावर चल रहे हैं, जिनमें 4200, 2800, और 1800 फ्रिकवेंसी चल रही है। साइड न खुलने व कोखराज रोड स्थित एयरटेल टावर पर चील द्वारा घोंसला बनाने की वजह से नेटवर्क फ्रिकवेंसी क्रैश हो रही है। बिजेंद्र कुमार ने बताया इसकी जानकारी एयरटेल कम्पनी को फारवर्ड कर दी है 2 से तीन दिन में समस्या से भरवारी वासियो को निजाद मिलेगी।
ज्ञातव्य हो कि करीब महीने भर से भरवारी में एयरटेल नेटवर्क समस्या से जूझ रहे। भरवारी के लोगों को निजात दिलाने कि पहल एपीजे अब्दुल कलाम युथ ब्रिगेड के संयोजक तमजीद अहमद ने की, उनके आह्वान पर अध्यक्ष मकसूद कुरैशी, सचिव अहमद रजा, अरकान, यूसफ़, जका, आदि ने एयरटेल के अधिकारियों से वार्ता कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का अनुरोध किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…