बापुनन्दन मिश्रा
रतनपुरा (मऊ) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए धान क्रय केंद्रों की पर्याप्त निगरानी की जा रही है। जिसका परिणाम भी सामने आ रहा है ,इस वर्ष शासन द्वारा लगातार इसकी समीक्षा किए जाने के परिणाम स्वरुप सभी धान क्रय केंद्रों पर किसानों का फसल उत्पाद तेजी के साथ क्रय किए जा रहे हैं !स्थानीय हॉट शाखा पर पिछले 1 नवंबर से खुले धान क्रय केंद्र पर लगातार किसानों की आवाजाही बनी हुई है। परिणाम स्वरूप 15 दिसंबर तक 2243 क्विंटल खरीदारी हो चुकी है।
इस संदर्भ में विपणन निरीक्षक जाहिद कमाल पाशा ने बताया कि क्रय केंद्र पर अनुशासित तरीके से क्षेत्रीय किसानों की आवाजाही है ,और वे अपना धान बेहतर ढंग से हॉट शाखा को विक्रय कर रहे हैं। यही नहीं 2243 क्विंटल खरीद के सापेक्ष उसका भुगतान शत प्रतिशत सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के रतनपुरा शाखा के द्वारा किया जा चुका है।जिससे किसानों को अपने फसल उत्पाद का तत्काल भुगतान मिल जाने से उनमे बेहद प्रसन्नता व्याप्त है। विपणन निरीक्षक जाहिद कमाल पाशा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार धान का खरीद निरंतर रूप से चलता रहेगा।ताकि किसानों को किसी किस्म की समस्या सामने न आवे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…