फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी – देश विदेश के जाने-माने मशहूर गोल्फर ज्योति रंधवा को उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच स्थित कतर्नियाघाट वन रेंज अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है। ज्योति रंधवा के पास है 0.22 की रायफल भी बरामद की गई है। इसके अलावा अन्य कई प्रतिबंधित वस्तुओं की बरामद की गई है।
ज्योति रंधवा पर आरोप है कि प्रतिबंधित सेंचुरी क्षेत्र के भीतर राइफल से किसी जानवर का शिकार कर रहे थे। ज्योति रंधावा के पास प्रतिबंधित जानवरों की खाल है और जंगली मुर्गी भी बरामद हुए हैं। जिन जानवरों की खाल बरामद हुई है उनका शिकार पूर्ण रूप से इन क्षेत्रों में प्रतिबंधित है। जंगली सूअर और जंगली सांभर की खाल मिलने के बाद ज्योति रंधवा के ऊपर फॉरेस्ट विभाग का शिकंजा कसना लगा है। कयास लगाए जा रहा है कि गंभीर धाराओं में ज्योति रंधवा जेल भेजे जाएंगे।
मशहूर गोल्फर ज्योति रंधवा बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित क्षेत्र में कैसे पहुंचे हैं और किस मंशा से वह जंगली जानवर को मारने आए थे, इस की जांच की जा रही है। फिलहाल यह सबसे बड़ा विषय बना हुआ है कि भारत नेपाल सीमा से सटा यबल सुरक्षित क्षेत्र के भीतर एक मशहूर गोल्फर का पहुंचना बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…