कमलेश कुमार
अदरी,मऊ। इंदारा रेलवे आरक्षण काउंटर का आए दिन लिंक फेल होने के चलते ठप रहता है। जिसके चलते काफी संख्या में आरक्षण कराने वाले लोग परेशान दिख रहे हैं। अब लिंक आयेगा तब लिंक आयेगा की आस में लोग रेलवे आरक्षण काउंटर पर जमा हो जाते हैं। लेकिन लिंक फेल होने का सामने बोर्ड लगा देख निराश होकर लौट जाते हैं।
मंगलवार व बुधवार को पूरे दिन लिंक का नहीं आना लोगों के समझ से परे हैं। कई लोगों की यात्राएं भी कैंसिल हो गई। तत्काल टिकट से रेलवे की यात्रा करने वाले लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे काउंटर खोल कर आरक्षण कर्मी बैठ जाते है। सामने वाली खिड़की में लिंक फेल होने का तख्ती टांग देते हैं। फिर आराम से शाम को लौट जाते हैं। लोगो का कहना है कि यहाँ के आरक्षण कार्यालय से अब भरोसा उठने लगा है। कोई भी ऐसा दिन नहीं जब घंटो के लिए लिंक जबाब नहीं दे जाता हो।
आरक्षण करने पहुचे जयराम गुप्ता, विमलेश कुमार, राजेश, प्रेमशंकर पाण्डेय राजेश कुमार मद्धेशिया, संतोष कुमार, अमित कुमार, अनिल, अवनीश कुमार, विजय यादव आदि का कहना था कि अन्य दिनों की भाँति बुधवार को भी लिंक फेल होने का बोर्ड लगा था। ऐसी बात नहीं की यहाँ का कार्यालय घाटे में चल रहा है। मुनाफे में रहने के बाद भी लोगो को आरक्षण टिकट से वंचित रहना पड़ता है। अब यह दिनचर्या बनती जा रही है। आए दिन लिंक फेल रहता है। लोगों ने जब रेलवे आरक्षण काउंटर पर पहुंचा तो आरक्षण काउंटर की खिड़की पर लिंक फेल होने का बोर्ड लगा था। इस संबंध में वाणिज्य प्रभारी इंदारा सत्यदेव राम का कहना है कि लिंक न होने की सूचना प्रेषित कर दी गई है वाराणसी से लिंक को सही कराया जा रहा है जल्द ही आरक्षण काउंटर चालू कराया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…