इंदारा में आए दिन आरक्षण का लिंक फेल

कमलेश कुमार

अदरी,मऊ। इंदारा रेलवे आरक्षण काउंटर का आए दिन लिंक फेल होने के चलते ठप रहता है। जिसके चलते काफी संख्या में आरक्षण कराने वाले लोग परेशान दिख रहे हैं। अब लिंक आयेगा तब लिंक आयेगा की आस में लोग रेलवे आरक्षण काउंटर पर जमा हो जाते हैं। लेकिन लिंक फेल होने का सामने बोर्ड लगा देख निराश होकर लौट जाते हैं।

मंगलवार व बुधवार को पूरे दिन लिंक का नहीं आना लोगों के समझ से परे हैं। कई लोगों की यात्राएं भी कैंसिल हो गई। तत्काल टिकट से रेलवे की यात्रा करने वाले लोगों को और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे काउंटर खोल कर आरक्षण कर्मी बैठ जाते है। सामने वाली खिड़की में लिंक फेल होने का तख्ती टांग देते हैं। फिर आराम से शाम को लौट जाते हैं। लोगो का कहना है कि यहाँ के आरक्षण कार्यालय से अब भरोसा उठने लगा है। कोई भी ऐसा दिन नहीं जब घंटो के लिए लिंक जबाब नहीं दे जाता हो।

आरक्षण करने पहुचे जयराम गुप्ता, विमलेश कुमार, राजेश, प्रेमशंकर पाण्डेय राजेश कुमार मद्धेशिया, संतोष कुमार, अमित कुमार, अनिल, अवनीश कुमार, विजय यादव आदि का कहना था कि अन्य दिनों की भाँति बुधवार को भी लिंक फेल होने का बोर्ड लगा था। ऐसी बात नहीं की यहाँ का कार्यालय घाटे में चल रहा है। मुनाफे में रहने के बाद भी लोगो को आरक्षण टिकट से वंचित रहना पड़ता है। अब यह दिनचर्या बनती जा रही है। आए दिन लिंक फेल रहता है। लोगों ने जब रेलवे आरक्षण काउंटर पर पहुंचा तो आरक्षण काउंटर की खिड़की पर लिंक फेल होने का बोर्ड लगा था। इस संबंध में वाणिज्य प्रभारी इंदारा सत्यदेव राम का कहना है कि लिंक न होने की सूचना प्रेषित कर दी गई है वाराणसी से लिंक को सही कराया जा रहा है जल्द ही आरक्षण काउंटर  चालू कराया जाएगा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *