हर्मेश भाटिया
मुरादाबाद थाना गलशहीद क्षेत्र में आने वाली चौकी असालतपुरा चौकी इंचार्ज ने मंगलवार को अवेध मीट कटान को लेकर बकरी के हाथे पर कुछ मीट व्यपारियो के घर छापेमारी की। जिसमे उनके हत्थे कुछ नही लगा। जिन लोगो के यहां छापेमारी की गई उन्होंने बताया हमारे यहाँ किसी भी तरीक़े का कोई अवैध मीट कटान नही होता है। वही चौकी इंचार्ज असालतपुरा ने हमारे घर मे बिना महिला पुलिस के घुसकर हमारी औरतो से बत्तामीजी की ओर अवैध भाषा का प्रयोग किया।
वहीं इस सारे प्रकरण को लेकर बुधवार को लोकतंत्र बचाओ मोर्चा के संस्थापक हाजी इकबाल ने भी मीडिया से वार्तालाप करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। हाजी इकबाल ने कहा मैं इस अत्याचार का जो मेरे सूत्रों से भी ज्ञात हुआ है। असालतपुरा चौकी की पुलिस की दबंगई इंसानियत पर कलंक साबित हो रही है। मुरादाबाद पुलिस इसराइल की तरबियत पर काम कर रही है। खासतोर पर मीट व्यापारियों को चुन-चुन कर निशाना बना रही है। पहले लोगों पर ईनाम खोलती है। उसके बाद उनकी टांगों पर गोली मारकर फर्जी मुठभेड़ दिखा देती है।
यह हवा फ़लीस्तीन के मुसलमानों से शुरू हुई हिंदुस्तानी मुसलमानों पर आ गई। आज मुसलमानों में कुरैश समाज में अच्छे हाथ पैरों के बच्चे पाए जाते हैं। जो मुस्लिमो मैं भी अच्छे बच्चे पाए जाते हैं उनकी टांगों पर गोली मारकर उनको विकलांग बनाया जा रहा है। फर्जी गौहत्या का खेल और गौहत्या के नाम पर टॉर्चर करने का तरीका पुलिस का आम हो गया है। मैं समूचे हिंदुस्तान के इंसाफ परस्त लोगों से अपील करता हूं कि इस जुल्म के खिलाफ एक दूसरे की कड़ी बने और गौरक्षकों से कहना चाहता हूं अगर आप इतने ईमानदार हैं तो मीट का निर्यात बंद कराओ और गौमाता की हिफाजत करो।
वही आगे हाजी इकबाल ने कहा कि अगर असालतपुरा चौकी इंचार्ज इसी तरह मीट व्यापारियों को टॉर्चर करते रहे तो लोकतंत्र बचाओ मोर्चा वार्निंग देता है कि जल्द उनके खिलाफ एक बहुत बड़ा धरना प्रदर्शन करेगा। उस समय मुरादाबाद की पुलिस पर व चौकी इंचार्ज असालतपूरा पर यह धरना प्रदर्शन बहुत भारी पड़ेगा। चौकी इंचार्ज असालतपूरा अवैध उगाही करने के लिए जो पूरे कुरैश समाज के मीट व्यापारियों को टारगेट बना रहे हैं। यह लोकतंत्र बचाओ मोर्चा ओर कुरैश समाज के लोग हरगिज बर्दाश्त नही करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…