Categories: UP

ट्रैफिक समस्या को लेकर हम एकता मंच ने दिया ज्ञापन

गौरव जैन

रामपुर/ आज हम एकता मंच के पदाधिकारियों ने ट्रैफिक और जाम से निजात दिलाने के लिए फिर से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि रामपुर पहले से ही चिकित्सा के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है ऊपर से प्राइवेट अस्पताल और क्लीनिक मरीज़ों से मनमानी फीस बसूलते है उनके मेडिकल भी क्लिनिक परिसर में ही है और पैथोलॉजी लेब से भी साठ गांठ करके मोटा कमीशन बसूलते है न ही इन अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था है मरीजों के और स्टाफ के वाहन सड़क पर खड़े रहते है जिससे जाम लगा रहता है ।

हम एकता मंच उपरोक्त विषय मे कई बार नगर के प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा चुका है परंतु अभी तक एक विषय पर एक भी नियमित कदम नही उठाया गया है अतः आपसे अनुरोध है कि इस विषय पर गम्भीरता से ध्यान दे हम एकता मनसब आपका आभारी रहेगा । इस मौके पर शादाब शफीक , फैज़ान खान , मसरूर मिया , अर्शी खान , हबीब खान , सभासद राशिद खान , अय्यूब खान , वसीम शाह , कमल तुरैहा आदि मौजूद रहे ।

pnn24.in

Recent Posts