Categories: CrimeUP

मुख्यमंत्री साहब, दबंगों ने मेरे गोदाम पर कब्ज़ा कर रखा है, प्रशासन मेरी नही सुन रहा – पीड़ित अमानत रसूल

हरमेश भाटिया

रामपुर रामपुर के थाना कैमरी मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी अमानत रसूल नामक एक गोदाम स्वामी ने मुख्यमंत्री के पत्र लिख कर शिकायत करते हुवे बताया है कि वह जब भी अपने गोदाम पर जाते हैं, तब वहां पर पर दबंग आकर उन्हें धमकाने लगते हैं। पीड़ित ने शिकायत किया है कि यही नही वह दबंग उनको गंदी गंदी गालियां देते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिस वजह से गए अपने गोदाम पर नहीं जा पाते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह गोदाम इनके दादा ने 20 वर्ष पूर्व खरीदा था और खसरा खतौनी में भी उन्हीं का नाम दर्ज है। परंतु आरोपी इस पक्ष बात से इंकार करता है और दबंगई के बल पर पुलिस से साठगांठ करके उसके गोदाम पर कब्जा कर रखा है।

पीड़ित ने बताया कि उसने कई बार थाना दिवस एवं तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया परंतु अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पीड़ित में मुख्यमंत्री योगी से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts