हरमेश भाटिया
रामपुर/ रामपुर में प्राचीन बालाजी मंदिर को नेशनल हाईवे 87 द्वारा हटाए जाने व तोड़ने को लेकर मंदिर के महंत ने देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी दी है कि अगर मंदिर टूटा 61 लोग धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन जाएंगे। उन्होंने कहा राम मंदिर तो बनाया नहीं जा रहा बल्कि भाजपा सरकार में मंदिर तोड़े जा रहे हैं।
मामला रामपुर के थाना भोट क्षेत्र स्थित थूनापूर के प्राचीन बालाजी मंदिर का है। इस मंदिर से लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है। यह मंदिर पूरे जिले का प्रसिद्ध मंदिर है कमेटी द्वारा बताया गया कि इस मंदिर की प्रसिद्धता कुछ असामाजिक तत्वों को पच नहीं रही है। इसलिए उन्होंने नेशनल हाईवे वालों से साठगांठ करके मंदिर को तोड़ने का षड्यंत्र रचा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कई बार इस संबंध में पत्र लिखा है। परंतु अब तक कोई भी संतुष्ट जवाब नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मंदिर नैनीताल रोड NH87 से 95 फीट की दूरी पर स्थित है। 2013 में नेशनल हाईवे का प्रस्ताव पास हुआ था। रोड का पूरा नक्शा हर तरीके से सही था। मगर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के कर्मचारियों ने नक्शे को पूरी तरह से बदल कर हिंदू विरोधी बनाया है।
कमेटी ने बताया है कि इस रोड पर कई मजार एवं मस्जिदें हैं जिन्हें पूरी तरह से बचाया गया है परंतु मंदिर को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है। परंतु प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। कमेटी के लोगों ने कहा है कि अगर हमारी कोई सुनवाई नहीं की गई तो हम लोग धर्म परिवर्तन कर मुसलमान बन जाएंगे नहीं तो अपने प्राण त्याग कर देंगे परंतु मंदिर नहीं तोड़ने देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…