Categories: UP

अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने टिगड़म बाज़ नेताओं का पुतला फूंका

 गौरव जैन

रामपुर यूपी आज अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां के नेतृत्व में मोदी समर्थक मिस्टन गंज में इकट्ठे हुए और उन्होंने राहुल गांधी , मायावती , अखिलेश यादव , ओवैसी , ममता बनर्जी का सामुहिक पुतला बना कर दहन किया ।

फरहत अली खाँ ने कहा कि जब से मोदी सरकार आयी है हब से तिकडम बाज़ नेताओं ने देश मे भिन्न भिन्न प्रकार की साज़िशें रचना शुरू कर दी है । जब मोदी सरकार को अकेले दम पर सामना नही कर पाए तब इन टिगड़म बाज़ नेताओं ने गठवन्धन बना लिया चोर चोर मौसेरे भाई है आने वाली सरकार मोदी सरकार है देश के नागरिकों को भटकने की जरूरत नही है । पुतला फूंकने वालों में शाहिद अली खां , छोटे लाल रस्तोगी , विवेक गुप्ता , नूर आलम , पुनीत दिवाकर , गौरांश भाटिया , अर्पित सक्सेना , शिवम , मुराद खाँ , शाहब अहमद आदि लोग मौजूद रहे ।

aftab farooqui

Recent Posts